फिटनेस पर कैसे ध्यान देती हैंपरिणीति ने कहा- जिंदगी ऐसी ही होनी चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ मुझे यह एहसास हो रहा है। सोच ही सब कुछ है। आप हर चीज पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं। आपकी सोच कैसी है। यही सबसे जरूरी है। और सबसे जरूरी है मेरा स्वास्थ्य, मेरी फिटनेस। और मेरा मानसिक स्वास्थ्य। और मैं इन सब के साथ-साथ बेहतर दिखना चाहती हूं। अब मुझे समझ आ गया है कि मुझे क्या पसंद है। या मुझे क्या करना अच्छा लगता है। मैं क्या खाना चाहती हूं। मैं कैसे खाना चाहती हूं। मैं कब सोना चाहती हूं।
Source: Navbharat Times January 31, 2026 12:36 UTC