Hindi NewsLocalRajasthanKotaThe Family Had Gone To The House To Celebrate Eid, Unknown Miscreants Stole Cash Including Jewelery Worth 5 Lakhs From The Shop And House Kota Rajasthanसूने मकान में चोरी: ईद मनाने सुसराल गया था परिवार, पीछे से अज्ञात बदमाशों ने दुकान व मकान से 5 लाख के जेवर सहित नगदी चुराईकोटा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकगत्ता फैक्ट्री कंसुआ इलाके में सुने मकान में चोरों ने धावा बोला है।शहर के उधोग नगर थाना क्षेत्र में गत्ता फैक्टरी कंसुआ इलाके में सुने मकान में चोरों ने धावा बोला है। अज्ञात बदमाश दुकान व मकान से 5 लाख के गहने सहित नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के वक्त पीड़ित अपने परिवार के साथ ईद मनाने ससुराल गया था। पड़ोसियों ने फोन करके चोरी होने के सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित ने ससुराल से लौटकर उधोग नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।घटना के वक्त पीड़ित अपने परिवार के साथ ईद मनाने सुसराल गया थापीड़ित मोहम्मद यूनुस फर्नीचर व्यवसायी है। 21 जुलाई को वो परिवार के साथ ईद मनाने अपने ससुराल बामनवास गांव गए थे।24 जुलाई को पड़ोसी ने मकान के ताले टूट हुए होने की जानकारी दी। सूचना पर रिशेतदार को घर भेजा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। 25 जुलाई को कोटा लौटकर पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। यूनुस ने बताया कि चोरों ने पहले मकान के बाहर उनकी पत्नी के फैंसी स्टोर का ताला तोड़ा। फिर मकान के अंदर घुसे। चोरों ने मकान के अंदर अलमारियों में रखे 10 तोला सोने और चांदी के जेवरात चोरी किए। मकान और दुकान में रखे करीब 65 हजार की नगदी भी ले गए।
Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 11:37 UTC