मुंबईl फिल्म अभिनेता सलमान खान जल्द निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में काम करते नजर आएंगेl गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाने का विचार आया हैl उस विचार को उन्होंने सलमान खान के साथ साझा किया है और सलमान खान को भी यह विचार बहुत पसंद आया हैlइस बारे में बताते हुए सूरज बडजात्या कहते हैं,’मैंने एक आइडिया पर सलमान खान के साथ चर्चा की हैl आइडिया सलमान खान को पसंद आया हैl मेरा विचार फैमिली ड्रामा बनाने को लेकर है और यह कोई एक्शन फिल्म नहीं होगीl इसके अलावा इस फिल्म में वह सब कुछ होगा जिसके लिए राजश्री प्रोडक्शन जाना जाता हैl जब कभी भी मेरी फिल्म की कहानी पूरी हो जाएगी, सलमान खान ने यह विश्वास दिलाया है कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार रहेंगे lगौरतलब है कि सूरज बड़जात्या की चार फिल्मों में सलमान खान काम कर चुके हैंl जिनमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैl यह सभी फिल्में पारिवारिक फिल्में रही हैं l सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है जिसके चलते अब लोग इस बात को लेकर उत्साहित है कि इस फिल्म के माध्यम से क्या नया दिखायेंगे सूरज बड़जात्या lगौरतलब है कि सूरज बड़जात्या इन दिनों उनके बेटे अवनीश बड़जात्या की फिल्म पर काम कर रहे हैं जो बतौर उनकी पहली फिल्म निर्देशित कर रहे हैं l वही सलमान खान उनकी आगामी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें उनके अलावा कटरीना कैफ की अहम भूमिका हैl फिल्म भारत को लेकर खबर है कि इस फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान की शादी दिखाई जायेगी l हाल ही में इस खास सीन की शूटिंग की पूरी तैयारी की गयी है. खबर के अनुसार सलमान और कटरीना के इस खास वेडिंग सीक्वेंस की शूटिंग के लिए काफी तैयारियां हुई हैं l इस सीन के दौरान वेडिंग सॉन्ग फिल्माया जा रहा है, जिसे वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं. यह एक अपबीट सांग होगा और जिसे देख कर दर्शक सलमान की शादी का मजा ले सकेंगे. इसके लिए पूरे सेट को फूलों से डेकोरेट किया गया है l सेट से कटरीना की फोटो वायरल भी हुई है, जिसमें वो ब्राइड लुक में नजर आ रही हैं lयह भी पढ़ें: Manikarnika Box Office Collection: कंगना ने कर ली 100 करोड़ की तैयारी, मणिकर्णिका को अब तक इतने करोड़Posted By: Manoj Khadilkar
Source: Dainik Jagran February 05, 2019 12:22 UTC