सेना / भाजपा का आरोप- 2012 में तख्तापलट की गलत खबरों के पीछे मनमोहन के चार मंत्री थे - News Summed Up

सेना / भाजपा का आरोप- 2012 में तख्तापलट की गलत खबरों के पीछे मनमोहन के चार मंत्री थे


भाजपा ने बुधवार को मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यूपीए-2 के कार्यकाल के दौरान 2012 में आईं तख्तापलट की खबरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता जीएल नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया है कि सेना द्वारा तख्तापलट की खबरों के पीछे मनमोहन सिंह के चार मंत्रियों का हाथ था।जनवरी 2012 में एक अखबार ने सेना द्वारा कथित तख्तापलट की खबर प्रकाशित की थी। उस वक्त वीके सिंह सेना प्रमुख थे। राव ने कहा- कांग्रेस ने सेना के खिलाफ गलत खबरें छपवाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई।भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच संसदीय कमेटी से कराने की मांग की है। राव ने कहा- कांग्रेस के शासन में न केवल भ्रष्टाचार हुआ, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। यूपीए-2 में भारतीय सेना के खिलाफ साजिश रची गई।राव ने आरोप लगाया, "कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय सेना के खिलाफ खबरें प्लांट करवाई थीं। यह देश से गद्दारी थी।"इससे पहले द संडे गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि 2012 में सेना द्वारा तख्तापलट की खबरों के पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आईबी के अफसरों को बुलाकर इस खबर के बारे में जानकारी मांगी थी। आईबी के अफसरों ने बताया था कि इस तरह का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। इस दौरान मनमोहन सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।इस मामले में शामिल रहे आईबी के एक अफसर ने संडे गार्डियन को बताया कि आईबी ने साफ किया था कि तख्तापलट की कोई कोशिश नहीं हो रही है। आर्मी चीफ बिना उच्च अफसरों की मदद के तख्तापलट के बारे में नहीं सोच सकता।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */