जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में नन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर की कालाबाजारी लंबे समय से चल रही है। यह सभी जानते हैं, लेकिन कोई इसके खिलाफ खुलकर नहीं बोलता, क्योंकि किसी के पास इसका प्रमाण नहीं होता है। इस संबंध में जो जानकारी मिली है, वह चौंकाने वाली है।सूचना का अधिकार अधिनियम से जानकारी मिली है कि जिले में स्टांप पेपर के 22 विक्रेता या वेंडर हैं, जो कोषागार से स्टांप पेपर लेने के बाद उसे रख लेते हैं। बेचते नहीं हैं। चार-पांच या दस वर्ष बाद 100 रुपये का यही स्टांप पेपर 10-15 हजार रुपये में बेचते हैं। इससे सरकारी या आदिवासी जमीन की खरीद कर बंदोबस्त की जाती है।आरटीआइ कार्यकर्ता सदन ठाकुर बताते हैं कि उन्होंने जिला प्रशासन के विधि शाखा से जानकारी मांगी थी कि जिले में कितने स्टाम्प वेंडर हैं और उन्हें एक दिन में कितनी बार नन-ज्युडिशियल स्टांप पेपर निर्गत किया जाता है। वेंडर इसकी बिक्री किसे करते हैं, उसका सत्यापन किया जाता है कि नहीं। इसका जो जवाब मिला, उसके मुताबिक कोषागार से एक ही दिन में एक वेंडर को कई बार पेपर दिया गया। इन्होंने ये कागजात किसे बेचा, इसका हिसाब विभाग नहीं दे सका। विभाग ने 22 में से सात वेंडर का ही विवरण दिया। ठाकुर बताते हैं कि उनकी जानकारी में ये वेंडर इन कागजातों को रख लेते हैं, तत्काल नहीं बेचते। आखिर बाकी के 15 वेंडर का हिसाब विभाग के पास क्यों नहीं है। कुल मिलाकर इन कागजातों के जरिए अवैध जमीन की खरीद-बिक्री का धंधा फल-फूल रहा है। जब दो साल (2018-19 व 2019-20) से वेंडर का नवीकरण नहीं हुआ, तो वेंडर को स्टांप पेपर कैसे दिया गया और कोषागार पदाधिकारी ने उसे 15 जून 2020 की तिथि में सत्यापित कैसे किया।----मैनुअल पेपर से रजिस्ट्री में गोलमाल होता था, जिसकी वजह से ही ई-स्टांप पेपर लाया गया। लेकिन अब भी मैनुअल कागजात से रजिस्ट्री होती है, क्योंकि सर्वर डाउन रहने पर इसके इस्तेमाल की अनुमति है। इसी बात का फायदा उठाया जाता है।- जितेश सिंह, अधिवक्ता----ये हैं स्टांप वेंडर : रंजीता श्रीवास्तव, संबित सुंदर दास, जया लाल, एस. देवी, श्याम सुंदर प्रसाद, आर. देवी, महेंद्र प्रसाद, एसके साहू घाटशिला, मनोरंजन कुमार सिंह, बाबूराम सोरेन, रंजना सिंह, रीनामती बांकिरा, मनोज कुमार चौबे, बी. कुमार, आरवी झा, किशोर कुमार, राजकुमार राम, अंजू रानी महतो, एल. कुमारी पांडेय, गीता देवी, चुन्नू गोप व पोस्टमास्टर बिष्टुपुर डाकघर।Posted By: Jagranडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 14, 2020 14:03 UTC