ऐप पर पढ़ेंधनबाद।स्वदेशी जागरण मंच की बैठक हीरापुर नेशनल कान्वेंट स्कूल में हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन अजय उपाध्याय, क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश संयोजक राजेश उपाध्याय और प्रदेश कोष प्रमुख विष्णु सिंह उपस्थित थे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन द्वारा स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत रोजगार सृजन पर चर्चा हुई। सभी सम वैचारिक संगठनों से सहयोग से रोजगार उन्मुख भारत के अंतर्गत जिलास्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में जिला संयोजक डॉ रूबी रंजन, जिला सह संयोजक नीतू शंकर, जिला सहसंयोजक कुंदन वर्मा को दायित्व सौंपा गया। युवा प्रमुख विजय सोनी को बनाया गया। बैठक में अजय सिंह, सुफल झा, अरुण कुमार, अजय सिंह उपस्थित थे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran June 27, 2023 21:20 UTC