सड़क हादसे में दो की मौत: स्कोर्पियो कार से टकराई, महिला सहित दो की मौत, 8 घायल - News Summed Up

सड़क हादसे में दो की मौत: स्कोर्पियो कार से टकराई, महिला सहित दो की मौत, 8 घायल


Hindi NewsLocalRajasthanPaliTwo Killed Including Woman, 8 Injured In Jeep car Collisionसड़क हादसे में दो की मौत: स्कोर्पियो कार से टकराई, महिला सहित दो की मौत, 8 घायलपाली। 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे में घायल हुए युवक।पाली जिले के रोहट जोधपुर राजमार्ग पर निर्माणधीन बाइपास के निकट सोमवार रात करीब पौने नौ बजे जोधपुर की तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार को टक्कर मार दी। हादसे में 2 जनों की मौत हो गई। कार में सवार एक महिला व स्कार्पियो चालक की मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों में सवार आठ जने घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहट पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया। पुलिस के अनुसार मंडिया पाली निवासी स्कार्पियो जीप चालक कानाराम (25) पुत्र गणेशराम सीरवी, चेतन पुत्र दुर्गाराम सीरवी, रमेश पुत्र मांगीलाल सीरवी अपनी गाड़ी से जोधपुर से पाली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जीप आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे में जीप चालक कानाराम व कार सवार सोजत रोड निवासी सविता (55) पत्नी जगदीश सोनी की मौत हो गई। जबकि कार सवार सोजत रोड निवासी अमृत पुत्र जगदीश सोनी, प्रवीण पुत्र जगदीश सोनी, दीपिका पुत्री जगदीश सोनी, दिनेश पुत्र जगदीश सोनी, जोजावर निवासी भावना पुत्र राजेश सोनी व दिव्या पुत्री राजेश सोनी, जीप सवार चेतन व रमेश घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल लाया गया, शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 19:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */