Hindi NewsLocalPunjabJalandharA Case Of Quarrel Was Going On In The Court In Jalandhar, If He Refused To Resign, He Was Beaten Up With Baseball Sticks At The Bus Stand. हमला कर घायल किया: जालंधर में कोर्ट में चल रहा था झगड़े का केस, राजीनामा करने से इंकार किया तो बस स्टैंड पर बेसबॉल डंडों से पीटाजालंधर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबस स्टैंड पर खड़े दूसरे युवकों ने पीड़ित को छुड़वाया। - प्रतीकात्मक फोटोजालंधर में कोर्ट में चल रहे झगड़े के केस में राजीनामा नहीं करने पर एक आरोपी ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को बस स्टैंड पर बेसबॉल डंडों से पीटा। घटना के वक्त पीड़ित काम पर लुधियाना जा रहा था। वहां खड़े दूसरे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।बस स्टैंड पर आते ही पीटने लगा, 5-6 वार कर जख्मी कियाफरवाला के रहने वाले मनदीप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। सुबह करीब 7 बजे वह रोज की तरह लुधियाना काम पर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान उसके गांव का रहने वाला बिट्टू का लड़का अजय बेसबॉल लेकर वहां आ गया। आते ही उसने उसके सिर पर बेसबॉल के डंडे से वार कर दिया। बचाव की कोशिश में डंडा उसकी बांह पर लगा। इस दौरान उसने करीब 5-6 वार किए। यह देख उसके साथ लुधियाना जा रहे कुछ लड़कों ने उसे आरोपी से छुड़वाया। तब तक उनके गांव का पूर्व पंचायत सदस्य वहां आ गया। वो उसे बाइक पर घर ले गया। जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।आरोपी डाल रहे थे दबाव लेकिन पीड़ित नहीं मानामनदीप ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ लड़ाई-झगड़े का केस फिल्लौर की कोर्ट में चल रहा है। यह आरोपी उस मामले में दबाव डालकर राजीनामा करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने आरोपियों को साफ इंकार कर दिया कि वो राजीनामा नहीं करेंगे। इसी वजह से उसने मारपीट की है।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 07:06 UTC