हरियाणा ने उनका काडर बदलकर गृह राज्य करने की सिफारिश कीकेंद्रीय राज्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दीदैनिक भास्कर May 08, 2020, 10:27 AM ISTचंडीगढ़. सरकारी नौकरी में खुद की सुरक्षा पर खतरा बताकर इस्तीफा देने वाली आईएएस रानी नागर का इस्तीफा सरकार ने नामंजूर कर दिया है। नागर का काडर भी हरियाणा से उनके गृह राज्य करने की सिफारिश भी केंद्र से कर दी है। इसकी सूचना केंद्रीय राज्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने इसे लेकर दो ट्वीट किए। जिन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी रिट्वीट किया है। केंद्रीय मंत्री ने पहले ट्वीट में लिखा-मैं एक खुशी का समाचार सांझा कर रहा हूं कि हरियाणा काडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर का इस्तीफा सीएम ने नामंजूर कर दिया है। इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।मैं आप सब से एक ख़ुशी का समाचार सांझा कर रहा हूँ कि हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर का इस्तीफ़ा माननीय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी ने नामंज़ूर कर दिया है। इस्तीफ़ा नामंज़ूर करने के लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ।1/4 — Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) May 7, 2020केंद्र से काडर बदलने के लिए सिफारिश कीअपने दूसरे ट्वीट में कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी दी कि रानी नागर का आईएएस काडर हरियाणा से उनके गृह राज्य में बदलने की भी सिफारिश केंद्र सरकार से की है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि हमने पहले भी आश्वस्त किया था कि हरियाणा सरकार बेटियों के हितों के लिए संवेदनशील है और रानी नागर के हितों पर किसी किस्म की आंच नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार में शीर्ष स्तर से लगातार बातचीत की जा रही थी।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 04:52 UTC