हाजीपुर / कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राघोपुर का पूर्वी गांव सील, 17 लोगों को किया गया आइसोलेट - News Summed Up

हाजीपुर / कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राघोपुर का पूर्वी गांव सील, 17 लोगों को किया गया आइसोलेट


मरीज की पत्नी, भाई और बहन को एम्स में क्वारैंटाइन किया गया हैस्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर रही हैदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 05:11 PM ISTहाजीपुर. कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वैशाली जिले के राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गांव को सील कर दिया गया है। गांव के 17 लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनमें से आठ लोग पॉजिटिव मरीज के परिवार के सदस्य हैं। सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई है और सैंपल लिया गया है। गांव के 32 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है।सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी और सदर एसडीपीओ राघव दलाल गुरुवार सुबह पूर्वी गांव पहुंचे। गांव के सभी सड़कों को बांस बांधकर सील किया गया है। गांव के बाहर पुलिस बल की तैनाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है और ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है।मरीज की पत्नी, भाई और बहन एम्स में क्वारैंटाइनकोरोना के 35 वर्षीय मरीज की न तो कोई ट्रेवल हिस्ट्री है और न ही किसी पॉजिटिव मरीज के संक्रमण में आने की सूचना है। वे एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनैस के मरीज हैं। एम्स में भर्ती होने से पहले वह पटना के राजेन्द्रनगर स्थित पॉपुलर नर्सिंग होम में 10 दिन तक भर्ती थे। उन्हें ब्रेन ट्यूमर के साथ ही टायफायड और टीबी भी है। सर्दी, खांसी, सिर दर्द व तेज बुखार होने पर उन्हें एम्स के क्वारैंटाइन वार्ड में रखा गया फिर उसका सैंपल भेजा गया। मरीज की पत्नी, भाई और बहन को एम्स में क्वारैंटाइन कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */