स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। इस मैच की खास बात ये है कि इंडिया तीन विकेटकीपर के साथ मैदान में उतरी। पंत, कार्तिक और धोनी तीनों टीम का हिस्सा हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है जब टीम इंडिया एक ही मुकाबले में तीन विकेटकीपरों के साथ खेलने उतर रही है। वहीं बतौरऑल-राउंडर विजय शंकर, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या को टीम में रखा गया है। मैच में ने बाउंड्री पर शानदार कैच लिया। तीसरा विकेट 14.6 ओवर की बाहर जाती फुल लेंथ गेंद को डेरिल मिशेल ने बाउंड्री पार भेजने की कोशिश की। गेंद बाउंड्री के पार ही गिरती लेकिन लॉंग-ऑन पर दिनेश कार्तिक ने न सिर्फ उनके खाते में छह रन जुड़ने से रोके, बल्कि शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता भी दिखा दिया।न्यूजीलैंड के खाते में इस समय तक 164 रन जुड़ चुके थे।ऊपर दिए वीडियो में देखें दिनेश कार्तिक का शानदार कैच
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 08:45 UTC