jaipur News: bjp campaign rally - भाजपा के प्रचार रथ रवाना - News Summed Up

jaipur News: bjp campaign rally - भाजपा के प्रचार रथ रवाना


जयपुर, छह फरवरी (भाषा) राजस्थान भाजपा ने 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' अभियान के तहत अपने प्रचार रथ बुधवार को रवाना किए। यहां पार्टी कार्यालय में केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए इन रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक प्रचार रथ जाएगा। पार्टी इन प्रचार रथों के जरिए आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर जनता की राय भी लेगी। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा, ‘‘ये रथ सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इन रथों में बक्से होंगे जिनमें युवा, महिलाएं व आम जनता आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर अपनी राय सुझाव डाल सकते हैं। इन सुझावों को नयी दिल्ली में राजनाथ सिंह को भेजा जाएगा ताकि उन्हें घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि एक महीने लंबा यह अभियान देश भर में चल रहा है।


Source: Navbharat Times February 06, 2019 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */