Noida News: shopkeeper committed suicide - दुकानदार ने आत्महत्या की - News Summed Up

Noida News: shopkeeper committed suicide - दुकानदार ने आत्महत्या की


नोएडा, छह फरवरी (भाषा) जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के लखनावली गांव में एक दुकानदार ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि गांव लखनावली के रहने वाले तेजबीर (60) ने मंगलवार की सुबह जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।


Source: Navbharat Times February 06, 2019 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */