टी-20 मुकाबले में भारत की महिला क्रिकेट टीम की 23 रनों से हुई हार, इसके बावजूद इस क्रिकेटर की हो रही है जमकर तारीफ - News Summed Up

टी-20 मुकाबले में भारत की महिला क्रिकेट टीम की 23 रनों से हुई हार, इसके बावजूद इस क्रिकेटर की हो रही है जमकर तारीफ


न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टी-20 में भारत को 23 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके आखिरी नौ विकेट महज 34 रन पर गिर गए। हालांकि, भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे टी-20 में सबसे कम गेंद में अर्धशतक बनाने वाली भारतीय बन गईं हैं।भारत की तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाईंभारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 34 गेंद पर 58 और जेमिमा रोड्रिगेज ने 33 गेंद पर 39 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15 गेंद में 17 रन बनाए। इन तीनों के अलावा उसकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाई। दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं।मंधाना सबसे कम गेंद में 50 रन बनाने वाली भारतीय बनींभारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महज 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे टी-20 में सबसे कम गेंद में अर्धशतक बनाने वाली भारतीय बन गईं हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंद में बनाए गए अर्धशतक का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। टी-20 में सबसे कम गेंद में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम है। उन्होंने 2005 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।न्यूजीलैंड की खराब शुरुआतइस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का स्कोर जब 11 रन था, तभी सूजी बेट्स सात के निजी स्कोर पर राधा यादव की गेंद पर विकेट के पीछे तानिया भाटिया को कैच थमा बैठीं।सोफी-सैटर्थवेट ने न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचायाइसके बाद ओपनर सोफी डिवाइन ने कैटलिन गुरे के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े। 47 रन के स्कोर पर कैटलिन पूनम यादव की गेंद पर बोल्ड हो गईं। उन्होंने 15 रन बनाए। उनकी जगह एमी सैटर्थवेट ने क्रीज संभाली। सोफी और एमी ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 08:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */