Uri Box Office: उरी थोड़ी फिसली पर ये रिकॉर्ड बनने से तो कोई नहीं रोक सकतामुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपने चौथे हफ़्ते में थोड़ी धीमी जरुर हो गई है लेकिन ये 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के रिकॉर्ड से वंचित नहीं हो पाएगी lआतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने की कहानी पर बनी आदित्य धर की फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 26 वें दिन 2 करोड़ 61 लाख रूपये का कलेक्शन किया है और अब कुल कमाई 195 करोड़ 49 लाख रूपये हो गई है l फिल्म को 200 करोड़ की शानदार सफलता लेने के लिए करीब 5 करोड़ रूपये ही बचे हैं और पूरी उम्मीद है कि फिल्म गुरुवार के कलेक्शन के साथ ये इतिहास बना लेगीlएक मीडियम बजट की फिल्म का चौथे हफ्ते में भी इतनी बेहतरीन कमाई करना अपने आप ये सुनिश्चित करता है कि ये फिल्म दर्शकों में जोश पैदा कर चुकी है। उरी ने 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ़्ते ने 71 करोड़ 26 लाख रूपये, दूसरे हफ़्ते में 62 करोड़ 77 लाख रूपये, तीसरे हफ़्ते में 37 करोड़ 6 लाख रूपये और चौथे वीकेंड में 18 करोड़ 67 लाख रूपये की कमाई की है ।तीन हफ़्तों में 170 करोड़ 52 लाख रूपये का बिज़नेस करना भी इस बजट की फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है lफिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल हैl उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l फिल्म करीब 40 करोड़ के बजट में बनी है ।यह भी पढ़ें: Manikarnika Box Office Collection: रानी झांसी का संघर्ष जारी, मणिकर्णिका अब इतने करोड़Posted By: Manoj Khadilkar
Source: Dainik Jagran February 06, 2019 08:15 UTC