हिंदू जागरण मंच की बैठक में हिंदू एकता पर दिया जोर - News Summed Up

हिंदू जागरण मंच की बैठक में हिंदू एकता पर दिया जोर


ऐप पर पढ़ेंशाहजहांपुर। हिंदू जागरण मंच की बैठक का आयोजन किया गया। मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र मिश्रा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए विस्तार से संगठन की नीतियों के बारे में बताया। महामंत्री संतोष विश्वकर्मा द्वारा हिन्दुओं को जाग्रत करने व हिंदू एकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा जितेंद्र कश्यप को मंच का महानगर मंत्री मनोनीत किया गया। आशा की गई कि हिंदू जागरण मंच की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग देंगे। बैठक में रामनिवास शर्मा,आशीष शुक्ला,रवि प्रजापति,अनिल शर्मा,धीरेंद्र कुमार,प्रमोद पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय,वेदप्रकाश श्रीमाली,दिनेश चंद्र दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran July 17, 2023 18:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */