ऐप पर पढ़ेंरांची, वरीय संवाददाता। हिंदू जागरण मंच, रांची महानगर की ओर से पहली सोमवारी समेत श्रावण मास के अन्य सात सोमवारी के दौरान पहाड़ी मंदिर के पास सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से भक्तों के बीच दूध और पूजन सामग्री का वितरण होगा। इसके अलावा मेला में अवांछित तत्वों की गतिविधियों पर भी कार्यकर्ता नजर रखेंगे। इसके अलावा रविवार को आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार समेत मंडल कमेटी के गठन को लेकर चर्चा हुई। तय किया गया कि जल्द ही मंडल कमेटी का गठन कर पदधारियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह समेत अन्य ने अपने विचार रखे। हिंदू जागरण मंच, रांची महानगर के अध्यक्ष चंदन मिश्रा व महामंत्री निशांत चौहान ने चंदन सिंह को सुखदेवनगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मनोज सिंह, शिवानी पांडे, गणित झा, पवन सिंह, सोनू कुमार, आशुतोष द्विवेदी, सूरज पांडे, विष्णु चौरसिया, आयुष कुमार, कुमकुम गुप्ता, अंश सिन्हा, अभिजीत श्रा, मनीष सिंह, सूरज कुमार, डॉ प्रकृत, चंदन सिंह, रवि चौधरी, पृथ्वीराज, राकेश जयसवाल, राहुल सिंह, राकेश सिंह, आशीष बरनवाल, सत्या सिंह, आदित्य पांडे, कुशाग्र सिंह राजपूत, राहुल सिंह समेत अन्य शामिल हुए।इधर, वीरांगना वाहिनी की ओर से पंडरा शिव मंदिर में महाआरती सह सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 15:13 UTC