Chhindwara News: कलेक्टर शीतला पटले ने गबन के मामले में दो बाबुओं को किया निलंबितChhindwara News: छिंदवाड़ा(नवदुनिया प्रतिनिधि)। शिक्षा विभाग में पदस्थ दो बाबू को वित्तीय अनियमितता भारी पड़ गई, जिसके चलते उन्हें कलेक्टर शीतला पटले ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। वंही इस मामले में बीईओ आई एम भीमनवार पर भी कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक वित्तीय मामले में अनिमितता के चलते यह बड़ी कार्रवाई हुई हैं।दरअसल शिक्षा विभाग के सारना संकुल में पदस्थ बाबू अनिल कुडापे और किशोर जगदाले के द्वारा अपने पर्सनल खाते में लाखों रूपए का ट्रांजेक्शन किया गया था, जिसकी शिकायत ट्रेजरी विभाग के द्वारा ट्रेजरी ऑफिसर को की गई थी। ट्रेजरी ऑफिसर ने इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को की शिकायत की थी] शिकायत के बाद सहायक संचालक की एक टीम छिंदवाड़ा आई थी जिन्होंने पूरे मामले में जांच की और 65 लाख रुपये का गबन करना पाया गया। जिसके चलते कलेक्टर ने आरोपी बाबू अनिल कुडापे और किशोर जगदले को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं लापरवाही के चलते बीईओ से भी वित्तीय प्रभार छीना गया है। उनकी जगह अब डाइट प्राचार्य एमके पांडवा को बीईओ वित्तीय प्रभारी बनाया है। वही अशरफ अली बीईओ एकेडमिक की जिम्मेदारी दी है।Posted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 14:52 UTC