हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बढ़ाई सुविधा: केलांग-दिल्ली के बीच वॉल्वो बस सेवा शुरू, कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दिखाई हरी झंडी - News Summed Up

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बढ़ाई सुविधा: केलांग-दिल्ली के बीच वॉल्वो बस सेवा शुरू, कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दिखाई हरी झंडी


Hindi NewsLocalHimachalHimachal Road Transport Corporation Increased The Facility Volvo Bus Service Started Between Keylong Delhi, Cabinet Minister Dr. Ramlal Markanda Flagged Offहिमाचल पथ परिवहन निगम ने बढ़ाई सुविधा: केलांग-दिल्ली के बीच वॉल्वो बस सेवा शुरू, कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दिखाई हरी झंडीकुल्लू 18 घंटे पहलेकॉपी लिंककुल्लू में हरी झंडी दिखाकर केलांग से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा को रवाना करते कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा।हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अपनी सुविधा में विस्तार किया है। निगम ने शनिवार से अपनी दो बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब अटल टनल से जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के लिए वाहनों की आवाजाही सरल हो गई है और अब केलांग दिल्ली के बीच वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी गई है। पथ परिवहन निगम केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा बताया कि शनिवार से केलांग से दिल्ली के लिए अपनी वॉल्वो बस सेवा शुरू कर दी गई है और इस बस सेवा को कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने हरी झंडी देकर रवाना किया है।इस बस सेवा के शुरू होने से लाहौल घाटी में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को वॉल्वो बस जैसी आधुनिक और आरामदायक परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मनाली से चंद्रताल के लिए भी बस सेवा शुरू की है। खास बात यह भी है कि समुद्र तल से 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस रमणीक नैसर्गिक झील तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा पर्यटकों के लिए बेहद सस्ती आवागमन की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिले के लिए वॉल्वो बस सेवा का उपलब्ध होना पर्यटन परिदृश्य के लिए नए आयाम लेकर आएगा।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को परिवहन की सुविधा देने के मकसद से 4 जुलाई को पथ परिवहन निगम द्वारा काजा से त्रिलोकनाथ के लिए भी 37 सीटर बस सेवा शुरू होगी। इन सभी बस सेवाओं का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा करेंगे। मनेपा ने कहा कि शुरुआती चरण में काजा से त्रिलोकीनाथ के लिए चलने वाली इस बस को 15 दिन के ट्रायल पर संचालित किया है। यदि यात्रियों की अपेक्षित संख्या मिली तो ये बस सेवा निरंतर रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 12:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */