हिमाचल में हादसा: दीपा की जुबां पर अक्सर होता था जीवन प्रकृति मां के बिना कुछ नहीं और अंतिम सांस भी उसी मां की गोद में ली - News Summed Up

हिमाचल में हादसा: दीपा की जुबां पर अक्सर होता था जीवन प्रकृति मां के बिना कुछ नहीं और अंतिम सांस भी उसी मां की गोद में ली


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurIt Was Often On Deepa's Tongue That Life Was Nothing Without Mother Nature And Last Breath Was Also Taken In The Lap Of The Same Mother. हिमाचल में हादसा: दीपा की जुबां पर अक्सर होता था जीवन प्रकृति मां के बिना कुछ नहीं और अंतिम सांस भी उसी मां की गोद में लीजयपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे की सूचना मिलने के बाद भाई-भाभी दीपा का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार सुबह दिल्ली स्थित हिमाचल हाउस में परिजनों को शव सुपुर्द किए जाएंगे।प्राकृतिक आपदा में जयपुर की रहने वाली डॉक्टर दीपा शर्मा की मौत हुई, शुक्रवार को ट्रिप पर गई थीडॉक्टर दीपा के नाम का ही मतलब रोशनी था...और वह थी भी अपने कुल...परिवार और समाज को रोशन करने वाली। पेशे से चिकित्सक, दिल से प्रकृति प्रेमी और स्वभाव से हर किसी के हक के लिए मजबूती से बात करने वाली। दीपा की जुबां से अक्सर एक बात निकलती थी कि जीवन प्रकृति की मां के बिना कुछ भी नहीं है और देखिए कि उसी प्रकृति की गोद में उसने अंतिम सांसे लीं।दीपा की भाभी कविता बताती हैं...अभी तीन दिन पहले वह पहली बार सोलो ट्रिप पर गई थी। चेहरे में खुशियां बिखेरे...हर किसी से जल्द लौटूंगी...के वादे के साथ। हमें क्या पता था वह अपना वादा इतनी जल्दी तोड़ेगी? दीपा की मां जय लक्ष्मी छोटी बेटी के पास बैंगलोर गई हैं। भाई महाराष्ट्र में जॉब करते हैं। पिता करोली में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाई-भाभी दीपा का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार सुबह दिल्ली स्थित हिमाचल हाउस में परिजनों को शव सुपुर्द किए जाएंगे।हादसे से पहले देश के अंतिम छोर की फोटो डाली थीहादसे से एक घंटे पहले ही दीपा ने देश के आखिरी बिंदु की फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। लिखा था...मैं देश के आखिरी बिंदु पर हूं। यहां से आगे नागरिकों को जाने की अनुमति नहीं है। 80 किमी आगे तिब्बत के साथ हमारी सीमा है। इस पर चीन से कब्जा कर रखा है।डॉ. दीपा शर्मा ने केबीसी के सीजन 7 और एपीसोड 13 में भाग लिया था और इस दौरान 6.50 लाख रुपए भी जीते थे।हर मुद्दे पर मुखर थी दीपासोशल मीडिया पर सामाजिक, राजनीतिक व महिला शक्तिकरण के मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जरिए डिबेट करती थी। कोरोनाकाल में भी लोगों की जागरूकता के लिए कई डिबेट किए थे। दीपा ने एक दिन पहले ही हिमाचल की वादियों का वीडियो रिकॉर्ड करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 23:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */