हिम्मत है तो इन सड़कों पर चलाकर दिखाएं गाडी, अच्छे अच्छों के छूट जाते हैं पसीने - News Summed Up

हिम्मत है तो इन सड़कों पर चलाकर दिखाएं गाडी, अच्छे अच्छों के छूट जाते हैं पसीने


किल्लर - किश्तवाड़ रोड आप खुद ही देख लीजिए, इस सड़क के नाम में ही 'किलर' है। जम्मू कश्मीर में मौजूद किश्तवाड़ से हिमाचल प्रदेश में किल्लर को जोड़ने वाली ये सिंगल लेन सड़क पर आपको कंकड़-मिट्टी, ढहने वाली चट्टानें, झरने, खाई में धकलने वाले मोड़ और सड़क से नीच हजारों फीट की गहरी खाई दिखेगी। इस रोड को देखकर तो आप यही कहेंगे कि ये भारत की ही नहीं, दुनिया की सबसे खतरनाक रोड है। यह रोड 120 किलोमीटर लंबी है, जिसे पार करने में आपको लगभग 8 से 10 घंटे लग सकते हैं। (फोटो साभार : इंडियाटाइम्स)जोजी ला जोजी ला समुद्र तल से 11,575 फीट की ऊंचाई पर है। ये सड़क भारत में नेशनल हाइवे 1 के लेह श्रीनगर सेक्शन पर है। जोजी ला के आसपास के नजारे को देखकर ही आपको डर लगने लगेगा। यहां की संकरी सड़कें, बड़ी- बड़ी चट्टानें, हमेशा बिगड़ता मौसम और खाई की ओर झुकते मोड़ किसी मौत के मुंह में हाथ डालने से कम नहीं हैं। सामने से आने वाली गाड़ियों को रास्ता देने के लिए कई मीटर गाड़ी रिवर्स करनी पड़ती है। यह रास्ता 10 किलोमीटर लंबा है और इसे पूरा करने में 2 घंटे के आसपास का समय लग जाता है। (फोटो साभार : इंडियाटाइम्स)उमलिंग ला, लद्दाख उमलिंग ला सड़क 19,323 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क (ऐसी सड़क जहां सिर्फ बाइक चलती हैं) है, साथ ही सबसे खतरनाक सड़कों में से एक भी है। लद्दाख में यह सड़क चिसुमले और डेमचोक गांव को जोड़ती है। इस सड़क के नजारे तो खूबसूरत हैं ही, लेकिन यहां ऑक्सीजन का स्तर कम होने की वजह से बाइक चलाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उमलिंग ला पहुंचने के लिए घुटने तक गहरे पानी के बहाव से गुजरना पड़ता है। यह सड़क 105 किलोमीटर लंबी है, जहां आपको 6 से 7 घंटे लग सकते हैं। (फोटो साभार : इंडियाटाइम्स)मनाली - लेह राजमार्ग मनाली-लेह की सड़क पर आपको भारत के सबसे सुदंर नजारे देखने को मिलेंगे। मगर इस सुंदरता में डूबने की बजाए अपना ध्यान गाडी चलाने में ज्यादा लगाएं। इस सड़क पर बहते नाले, बिना रेलिंग वाले मोड़, टूटे हुए पत्थर अधिक मिलेंगे। याद रहे इस रास्ते में 365 कि.मी. तक ईंधन भरवाने का कोई साधन नहीं है। साथ ही गाटा लूप में 21 टेढ़े मेढ़े घुमाव भी आते हैं। दिल मजबूत करके ही इस रास्ते पर जाने के बारे में सोचियेगा। यह सड़क 475 किलोमीटर लंबी है और इसे पार करने में लगभग 1 दिन का समय लग सकता है। (फोटो साभार : Wikimedia Commons)


Source: Navbharat Times May 31, 2021 11:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */