Hindi NewsLocalHaryanaBloody Incident Late Night In Hisar, A Young Man Slept In The Field To Guard The Crop, A Blood stained Body Was Found Near The Cot In The MorningAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहिसार में देर रात खूनी वारदात: फसल की रखवाली के लिए खेत में सोता था युवक, सुबह चारपाई के पास मिला खून से सना शवहिसार/सुलखनी 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकहिसार जिले के गांव सरसोद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। -मौके पर पहुंची पुलिस टीम(रमेश सांगा). हिसार में रविवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। पता चला है कि युवक फसल की रखवाली के लिए खेत में ही सोता था। रात में किसी ने धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। सोमवार सुबह खेत में खून से सना शव चारपाई के पास पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो रात में मृतक के पास ही मौजूद था।मृतक प्रदीप की फाइल फोटो।मामला जिले के गांव सरसोद का है। लगभग 20 वर्षीय प्रदीप किसान राजवीर सिंह का इकलौता बेटा था। वह रात को राजली रोड पर रखवाली के लिए खेत में ही सोता था। सोमवार सुबह उसका खून से सना हुआ शव बरामद हुआ। हत्या की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े। साथ ही बरवाला के DSP रोहताश सिहाग, थाना प्रभारी प्रह्लाद राय फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट डॉ. अजय और CIA टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए, वहीं CIA की टीम भी हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है।हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है। पता चला है कि यह युवक रात को प्रदीप के पास खेत में ही था। हो सकता है इसी ने ही वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है। उससे पूछताछ के बाद ही कोई वास्तविकता सामने आ सकती है।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 06:22 UTC