हुमा की चाह: राखी सावंत के बाद अब हुमा कुरैशी बोलीं-सोनू सूद को बना देना चाहिए देश का प्रधानमंत्री - News Summed Up

हुमा की चाह: राखी सावंत के बाद अब हुमा कुरैशी बोलीं-सोनू सूद को बना देना चाहिए देश का प्रधानमंत्री


Hindi NewsEntertainmentBollywoodHuma Qureshi Said I Want Sonu Sood For Prime MinisterAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहुमा की चाह: राखी सावंत के बाद अब हुमा कुरैशी बोलीं-सोनू सूद को बना देना चाहिए देश का प्रधानमंत्री18 घंटे पहलेकॉपी लिंकएक्टर सोनू सूद पिछले साल देश में कोरोना संकट आने के बाद से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उनके इन नेक कामों को देखते हुए कई लोग उन्हें देश का प्रधानमंत्री बना देने की बात कह चुके हैं। कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने भी कहा था कि सोनू सूद को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी सोनू को पीएम पद पर देखने की इच्छा जाहिर की है।मैं सोनू को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहती हूंएक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जब हुमा कुरैशी से पूछा गया कि बॉलीवुड से एक अच्छा राजनेता कौन हो सकता है? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि सोनू को चुनाव लड़ने के लिए खड़ा होना चाहिए। मैं उन्हें वोट दूंगी। मैं सोनू को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहती हूं।"हुमा कुरैशी की 'महारानी' हो चुकी है रिलीजवर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी की हाल ही में वेब सीरीज 'महारानी' रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। जिसमें हुमा कुरैशी ने हुमा रानी भारती का रोल प्ले किया है, जो एक अनपढ़ गृहिणी से मुख्यमंत्री बनने तक सफर तय करती है।


Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */