Hindi NewsLocalRajasthanKotaGravel laden Speeding Trailer Hit The Cement Block, 4 Injured In The Accident Kota Rajasthanहैंगिंग ब्रिज के पास हादसा: बजरी से भरे तेज रफ्तार ने ट्रेलर ने सीमेंट के बलकर के टक्कर मारी, हादसे में 4 घायलकोटा 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकएक तेज रफ्तार बजरी के ट्रेलर ने सड़क पर खड़े सीमेंट के बलकर के टक्कर मार दी।शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में हैंगिंग ब्रिज के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार बजरी के ट्रेलर ने सड़क पर खड़े सीमेंट के बलकर के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बलकर भी आगे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में 4 लोग घायल हुए है। टोल संचालक कंपनी दातार सिक्योरिटी सर्विस ग्रुप के जनरल मैनेजर परीक्षित चंदेल और प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह ने एम्बुलेन्स की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर शाम तक पुलिस को घायलों के बारे में जानकारी ही नहीं मिल पाई।टक्कर इतनी भयंकर थी कि बलकर भी आगे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में 4 लोग घायल हुए है।प्रोजेक्ट मैनेजर अजित सिंह ने बताया कि घटना दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास की है। डाबी रोड से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सीमेंट के बलकर के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलकर ने भी आगे खड़े ट्रेलर के टक्कर मार दी।टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर का आगे का हिस्सा पूरा टूट गया। टक्कर के बाद बलकर भी 15 से 20 फीट दूरी तक घसीटा हुआ चला गया। और सड़क के बीच मे जाकर रुक गया।ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में फंस गया। जिसे बाहर निकाला गया। थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। फिर क्रेन मंगवाकर, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।क्रेन मंगवाकर, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगा सहाय ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। फिलहाल घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की टीम मौके पर है।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 13:41 UTC