होर्मुज का सीना चीर कर आज भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज, LPG संकट से मिलेगी बड़ी राहत - News18 हिंदी - News Summed Up

होर्मुज का सीना चीर कर आज भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज, LPG संकट से मिलेगी बड़ी राहत - News18 हिंदी


कारण कि होर्मुज का सीना चीरकर एलपीजी और तेल से भरे भारत के दो जहाज देश की सीमा में आ चुके हैं. जी हां, एलपीजी लेकर भारतीय जहाज ‘नंदा देवी’ और तेल लेकर जग लाडकी आज यानी मंगलवार को भारत पहुंच चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि एलपीजी लेकर भारतीय जहाज नंदा देवी गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर पहुंचा. जहाज के सुरक्षित पहुंचने से संवेदनशील समुद्री मार्ग से ईंधन की ढुलाई को लेकर बनी चिंताओं के बीच राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह जहाज़ सफलतापूर्वक वाडिनार एंकरेज पर पहुंच गया है.


Source: NDTV March 17, 2026 08:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */