‘हमारी तरक्‍की के लिए भारत बड़ा मौका…’ चीन में 38% की ग्रोथ के बाद भी Apple की नजरें हमारी ओर, इस शहर में खोलेगी नया स्‍टोर - News Summed Up

‘हमारी तरक्‍की के लिए भारत बड़ा मौका…’ चीन में 38% की ग्रोथ के बाद भी Apple की नजरें हमारी ओर, इस शहर में खोलेगी नया स्‍टोर


उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रिटेल का विस्तार जारी रहेगा और कंपनी मुंबई में अपना नया स्टोर खोलेगी, जो उसका छठा आउटलेट होगा। उन्होंने कहा कि हम दिसंबर में भारत में अपना पांचवां स्टोर खोलकर उत्साहित थे। जल्द ही मुंबई में एक और स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं।कुक ने कहा कि कंपनी के लिए भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है, भले ही बाजार में उसकी हिस्सेदारी अभी 'मामूली' है। उन्होंने कहा, "हमें वहां जो दिख रहा है वह बहुत पसंद है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और चौथा सबसे बड़ा कंप्‍यूटर मार्केट है। हमारे पास, बहुत अच्छी वृद्धि के इतिहास के बावजूद, हमारी हिस्सेदारी मामूली है, इसलिए हमें लगता है कि हमारे लिए वहां एक बहुत बड़ा अवसर है।TOI की रिपोर्ट के अनुसार, टिम कुक से भारतीय बाजार की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि हमने दिसंबर तिमाही में नया रिकॉर्ड बनाया और सर्विसेज में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासि‍ल क‍िया। साथ ही, आईफोन, मैक और आईपैड पर तिमाही कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। भारत में यह एक शानदार तिमाही ग्रोथ थी।ऐपल ने 27 दिसंबर, 2025 तक में 144 अरब डॉलर का ग्लोबल रेवेन्यू दर्ज किया है। यह पहले की तुलना में 16% अधिक है। कंपनी ने बताया कि भारत एक बार फिर से "मजबूत" डबल-डिजिट बढ़ोतरी के साथ उभरा है।


Source: Navbharat Times January 30, 2026 11:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */