यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए काफी काम की खबर हो सकती है। दरअसल, ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (Jagran Prakashan Limited) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) में कई पदों पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जॉब प्रोफाइल की बात करें तो यहां वीडियो एडिटर के दो पद खाली हैं। दोनों नियुक्तियां कानपुर के लिए होनी हैं। इस पद के लिए आवश्यक योग्यता की बात करें तो आवेदक को एडोब प्रीमियर प्रो, ऑफ्टर इफेक्टस और फोटोशॉप की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।वीडियो एडिटिंग (खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे-इंस्टाग्राम/फेसबुक के लिए) का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। सोशल मीडिया वीडियो और रील्स में नए ट्रेंड्स के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए।इसके अलावा ‘आईनेक्स्ट’ को कानपुर, मेरठ और गोरखपुर के लिए रिपोर्टर/सब एडिटर की तलाश है। इन पदों की संख्या पांच है और आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का चार से सात साल का अनुभव होना चाहिए।इन सभी पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2023 है। इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे parul.bhatia@inext.co.in पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापनों से ले सकते हैं।
Source: Dainik Jagran July 21, 2023 07:49 UTC