Hindi NewsLocalMpBhopalThe Air Fare From Bhopal To Hyderabad Will Increase By Rs.800, For Delhi It Will Increase By Rs.500. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप1 जून से महंगा होगा हवाई सफर: भोपाल से हैदराबाद के हवाई किराए में होगी सबसे ज्यादा 800 रुपए की बढ़ोतरी, दिल्ली के लिए 500 रुपए बढ़ेंगेभोपाल 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमार्च महीने में न्यूनतम किराया बढ़ाने की हुई थी घोषणा।भोपाल से हैदराबाद के हवाई किराए में सबसे ज्यादा 800 रुपए प्रति यात्री बढ़ोतरी होने जा रही है। दूसरे नंबर पर भोपाल से प्रयागराज के किराए में 600 रुपए और सबसे कम किराया भोपाल से दिल्ली व भोपाल से मुंबई के लिए बढ़ रहा है। इन दोनों जगहों के लिए प्रति यात्री 500 रु बढ़ेंगे। भोपाल से बेंगलुरू व पुणे के लिए फ्लाइट नहीं चल रही हैं, इसलिए फ्लाइट्स की अधिकतम संख्या जून में भी 7 या 8 ही रहेगी। वर्तमान में फ्लाइट्स की अधिकतम संख्या 4 या 5 है।एक दम नहीं बढ़ रही संख्या; एयर लाइन्स कंपनियों द्वारा फिलहाल एक जून से एक दम कई स्थानों के लिए फ्लाइट्स शुरू नहीं की जा रही हैं। चाहे एयर इंडिया हो या इंडिगो, दोनों ही कंपनियां फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के मामले में कोरोना संक्रमण के बाद अगले महीने किए जा रहे अनलॉक की स्थिति देखने के बाद ही कुछ निर्णय लेंगी।जून में अधिकतम 7-8 फ्लाइट्स यहां से चलेंगी।एविएशन का फैसला; 6-7 रु. प्रति मिनट बढ़ेगा किराया, दिल्ली जाने में लगते हैं 85 मिनटएविएशन मंत्रालय द्वारा एक जून से न्यूनतम हवाई किराए में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा रही है। किराए में यह बढ़ोतरी मिनट के हिसाब से होगी। जैसे भोपाल से दिल्ली का सफर 85 मिनट और भोपाल से मुंबई की दूरी 90 मिनट में एयर लाइन्स कंपनी तय करती है, तो उस पर 60 से 90 मिनट के बीच की किराए की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीं, 90 मिनट से अधिक का सफर होने पर इसे 90 से 120 मिनट की श्रेणी में रखा जाएगा और किराए में 600 रुपए प्रति यात्री बढ़ोतरी होगी।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 22:57 UTC