1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर - News Summed Up

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर


1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असरनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोना के प्रकोप के बीच कई सारे नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। एक सितंबर से देश में कुछ चीजें बदलने वाली हैं, इन बदलाव का आपकी जिंदगी से वास्ता है। ये बदलाव आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनके बारे में आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। ये बदलाव कुछ समयसीमाओं और कुछ नियमों से जुड़े हैं। इस तब्दीली में फ्लाइट यात्रा, EMI, दिल्ली मेट्रो, LPG सिलेंडर, एयरलाइन्‍स से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। आइए सिलसिलेवार जानते हैं ऐसी ही बदलाव के बारे में...1 सितंबर से दिल्ली मेट्रो के शुरु होने की संभावनादेश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि LPG, CNG और PNG के दामों में भारी गिरावट हो सकती है।विमान यात्रा के लिए खर्च करना होगा ज्यादा1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।मोरेटोरियम होगा खत्म, EMI का बोझ बढ़ेगालोन ग्राहकों की EMI पर इस वर्ष मार्च में जो रोक लगी थी, वह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) व पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की तरफ से अगले हफ्ते फैसला होने की संभावना है।Posted By: Niteshडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 28, 2020 03:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */