10 साल से फरार महिला गिरफ्तार: पति व रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी हत्या, पूर्व में पकड़े जा चुके है तीन आरोपी - News Summed Up

10 साल से फरार महिला गिरफ्तार: पति व रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी हत्या, पूर्व में पकड़े जा चुके है तीन आरोपी


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurWas Murdered Together With Husband And Relatives, Three Accused Have Been Caught In The Past10 साल से फरार महिला गिरफ्तार: पति व रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी हत्या, पूर्व में पकड़े जा चुके है तीन आरोपीजोधपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने हत्या के मामले में दस वर्ष से फरार चल रही सुआ देवी को गिरफ्तार कर लिया।जिले की ओसियां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ओसिया थाना पुलिस ने महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि ओसिया थाना क्षेत्र में 10 वर्ष पहले 18 नवंबर को जमीन के विवाद के चलते महिला सहित चार लोगों ने धारदार हथियार तलवारें, कुल्हाडिय़ां व सरिए, लाठियों से हमला कर भरमलराम की हत्या कर दी थी। उक्त मामले में ओसिया थाना पुलिस ने पूर्व में हत्या के आरोपी मोतीलाल पुत्र भागीरथराम, भागीरथराम पुत्र भलूराम व गिरधारीराम पुत्र भागीरथराम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं उक्त हत्या के मामले में सुआ देवी पत्नी मोतीलाल विश्नोई फरार हो गई थी। पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही हत्या की आरोपी भीकमकौर निवासी सुआ देवी पत्नी मोतीलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */