11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन प्रदेशों में भारी गर्मी की आहट, जानें कैसा रहेगा MP-CG का हाल - News Summed Up

11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन प्रदेशों में भारी गर्मी की आहट, जानें कैसा रहेगा MP-CG का हाल


डिजिटल डेस्क। अप्रैल के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और ठंड का असर अब भी बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम शामिल हैं।11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्टजहां बाड़मेर में तापमान 37.5°C तक पहुंच गया है, वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जो कई दशकों का रिकॉर्ड है।इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।तेजी से बढ़ रहा तापमानमैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है।उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और बिहार, में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता हैपूर्वी भारत में 5-7°C और मध्य भारत में 3-5°C की बढ़ोतरी संभवबिहार में अगले 3-4 दिनों में तापमान में तेज उछाल देखने को मिलेगाइन राज्यों में हीटवेव का खतरामौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा तटीय क्षेत्रों जैसे गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी।पहाड़ों में राहतपहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।यह भी पढ़ें- घर में है शादी और चाहिए गैस सिलिंडर? देना होगा यह प्रूफ, जान लें पूरा नियम


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 17:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */