17 अक्टूबर से खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप, 28 दिन चलेगा टूर्नामेंट, री-शिड्यूल हो सकता है आईपीएलRizwan Noor Khanभारत में प्रस्तावित रहा T20 वर्ल्ड कप कोरोना महामारी के चलते यूएई और ओमान में खेला जाएगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए डेट्स भी अनाउंस कर दी हैं। पहला मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा और टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 28 दिनों में खेले जाएंगे। वर्ल्डकप के चलते आईपीएल को री-शिड्यूल करना होगा। कम से कम आईपीएल के फाइनल की डेट तो बदली ही जाएगी।यूएई और ओमान की 4 स्टेडियम में होंगे मैचआईसीसी ने कंफर्म कर दिया है कि टी20 वर्ल्डकप यूएई और ओमान में खेला जाएगा। वर्ल्डकप के मैचों के लिए चार स्टेडियम भी तय किए गए हैं। इनमें दुबई इंटरनेशन स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम और शारजाह स्टेडियम के अलावा ओमान क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड शामिल है। बता दें कि बीते दिन बीसीसीआई यूएई में वर्ल्डकप कराने की जानकारी दी थी। आईसीसी ने वेन्यू में ओमान को भी जोड़ा है।17 अक्टूबर से 28 दिनों तक होगा टूर्नामेंटआईसीसी के शिड्यूल के अनुसार टी20 वर्ल्डकप के सभी मैच 28 दिनों के भीतर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। जबकि, फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इनीशियल स्टेज में 8 टीमों के बीच सुपर-12 में पहुंचने के लिए भिड़त होगी। जबकि, 8 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।सपुर-12 के लिए पहले स्टेज में भिड़ेंगी 8 टीमेंसुपर-12 में आठ टीमों को ज्वाइन करने के लिए बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी एक-दूसरे से टकराएंगी। इन मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली 4 टीमें सुपर-12 में एंटर हो जाएंगी। बता दें कि पिछला टी20 वर्ल्डकप वेस्टइंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर जीता था।बीसीसीआई बदल सकता है आईपीएल की डेट्सटी20 वर्ल्डकप की डेट अनाउंस होने के बाद आईपीएल मैचों की डेट्स बदलनी पड़ेगी। माना जा रहा है कि कम से फाइनल की डेट तो बदली ही जाएगी। क्योंकि, आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में शुरू होना है और 15 अक्टूबर को फाइनल होगा। लेकिन, 2 दिन बाद यानी 17 अक्टूबर से वर्ल्डकप शुरू होना है। ऐसे में प्लेयर्स को अपनी टीमों को ज्वाइन करने के लिए पहले जाना होगा।5 दिन पहले आईपीएल फाइनल होने की संभावनावर्ल्डकप की डेट्स आने के बाद माना जा रहा है कि आईपीएल के फाइनल मुकाबले को कम से कम 5 दिन पहले कराया जाएगा। ऐसे में प्रबल संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई आईपीएल का फाइनल मैच 10 अक्टूबर या इससे पहले भी करा सकता है। ताकि, समय रहते सभी प्लेयर्स टी20 वर्ल्डकप के लिए अपनी टीमों को ज्वाइन कर सकें।…Nextये भी पढ़ें :BCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासICC Ranking: रविंद्र जड़ेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडरश्रीलंका दौरा: शिखर धवन के साथ इन प्लेयर्स की चमकी किस्मतलंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran June 29, 2021 12:50 UTC