17-Year-Old Adil Stabbed to Death Over Rivalry, Murder by stabbing in Bhatta Basti - News Summed Up

17-Year-Old Adil Stabbed to Death Over Rivalry, Murder by stabbing in Bhatta Basti


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurJaipur Murder | 17 Year Old Adil Stabbed To Death Over Rivalry, Murder By Stabbing In Bhatta Bastiजयपुर में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या: बैठने की जगह को लेकर हुआ था विवाद; आरोपियों को पकड़ाजयपुर 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्‌ठे हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। घटना भट्‌टाबस्ती थाना इलाके की रविवार रात 8:30 बजे की है।थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- नाबालिग (17) पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जहां वारदात हुई, वहां बैठने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- आरोपियों को पुलिस ने डिटेन किया है। पुलिस अब उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। मामूली कहासुनी को लेकर आरोपियों ने चाकू घोंपकर हत्या की थी।वारदात के बाद भट्टाबस्ती थाने के बाहर लोग इकट्‌ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- घटनास्थल पर एडिशनल डीएसपी बजरंग सिंह शेखावत, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हटायावहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर थाने का बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की।.


Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 10:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */