फरीदाबाद में एक गर्भवती और अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिसेप्शनिस्ट भी कोरोना संक्रमित मिलीइस समय 360 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती, रिकवरी रेट 43.12 प्रतिशत पर पहुंचादैनिक भास्कर May 08, 2020, 07:53 PM ISTपानीपत. हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शुक्रवार को फिर इजाफा हो गया। 22 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 647 पहुंच गया है। शुक्रवार को गुड़गांव में 9, फरीदाबाद में 4, जींद में 3, फतेहाबाद और सोनीपत में 2-2, झज्जर व पानीपत में 1-1 मरीज मिला है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या में 14 का इजाफा हुआ। अब कुल आंकड़ा 279 पहुंच गया है। फरीदाबाद से 11, नूंह में 4, सोनीपत से 3 और पानीपत से 1 मरीज को छुट्टी मिली। इसके बाद अब रिकवरी रेट 43.12 प्रतिशत आ गया है। करनाल जिला प्रशासन ने मिठाई, बेकरी और रेस्टोरेंट को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोलने की छूट दे दी है। हालांकि सुबह 8 बजे से 9 बजे तक वे होम डिलिवरी कर सकेंगे।गुड़गांव की अलग-अलग कॉलोनियों से मिल रहे मरीजगुड़गांव में मई महीने में बढ़ी कोरोना वायरस के पेशंट की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार को यहां कुल केस की संख्या बढ़कर 126 तक पहुंच गई है। हालांकि यहां पर अब तक 51 पेशंट ठीक हो चुके हैं, जबकि 75 पेशंट का ईलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। मई महीने में गुड़गांव में शहर की अलग-अलग कालोनियों में कोरोना वायरस के पेशंट बढ़ गए हैं। पिछले आठ दिन में गुड़गांव में 69 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि शुक्रवार को गुड़गांव में आठ केस पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें खांडसा मंडी से एक जबकि राजीव नगर, एम3एम शाइन वुड सोसायटी, चार मरला, मोहित हॉस्पिटल और सरहौल गांव से कुल सात केस पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पिछले तीन दिन में पॉजिटिव केस जिन क्षेत्रों से मिले हैं, इन क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।मृतक अज्ञात वृद्ध की रिपोर्ट नगेटिव आईपानीपत के सेठी चौक के पास से थाना किला पुलिस ने करीब 70 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने कोरोना संबंधी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया था, गुरुवार देर रात सैंपल लिए गए थे। उसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है।दुकानदारों ने बाजार बंद रखने की घोषणा कीपानीपत में प्रशासन ने बाजार में एक दिन राइट और अगले दिन लेफ्ट साइड के बाजार खोलने की अनुमति मंगलवार को दी थी, वहीं बुधवार से बाजार खुलने शुरू हो गए थे, इधर, पानीपत में कोरोना से दो लोगों की मौत व कोरोना के 29 रनिंग केस होने के चलते नागरिकों में दहशत का माहौल है और हालात को ध्यान में रख कर पानीपत के अधिकतर बाजारों की एसोसिएशनों के प्रधानों ने अपनी कार्यकारिणी के साथ विचार विमर्श करने के बाद बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले टेक्सटाइल बाजारों की एसोसिएशनों ने 17 मई तक लॉक डाउन की पालना करने की घोषणा पहले ही कर रखी है। इधर, विधायक प्रमोद विज ने जनहित में लिए गए दुकानदारों के निर्णय का स्वागत किया है।फरीदाबाद में कोरोना से मरने वाले सिक्युरिटी गार्ड के संपर्क में आई रिसेप्शनिस्ट संक्रमितफरीदाबाद में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव दो मामले मिलने के बाद यहां पॉजिटिव की संख्या 87 हो गई है । पॉजिटिव मरीजों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इनमें एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है जो फरीदाबाद के 2 एच ब्लॉक में रहती है। इस अल्ट्रासाउंड केंद्र पर 55 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी बोर्ड मोहल्ला बतौर सिक्युरिटी गार्ड काम करता था। उसकी 4 मई को कोरोना से मौत हो गई थी, उसके संपर्क में आने से यह युवती पॉजिटिव हुई है।दूसरा मामला डबुआ कॉलोनी से बताया गया है जो कि एक महिला है वह भी गर्भवती बताई गई है। दोनों मरीजों को उपचार के लिए एनएच-3 स्थित ईएसआई अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि ग्रीन फील्ड की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है, उसे उपचार के बाद आज छुट्टी दे दी गई है। ग्रीन फील्ड व डबुआ कॉलोनी दोनों ही कंटेनमेंट जोन में शामिल है और यहां से लगातार मामले बढ़ रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ रही है।हरियाणा में 647 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 08:48 UTC