24 तीर्थंकरों का किया गुणगान - News Summed Up

24 तीर्थंकरों का किया गुणगान


24 तीर्थंकरों का किया गुणगानमंदसौर 21 घंटे पहलेकॉपी लिंकभास्कर संवाददाता | मंदसौर चौधरी कॉलोनी स्थित रूपचांद आराधना भवन में रविवार को साध्वी अर्हताश्रीजी मसा आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों का गुणगान करने हेतु नाटिका का आयोजन किया। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों के बारे में संक्षिप्त जानकारी तीर्थंकरों के माता-पिता बने श्रावक- श्राविकाओं ने दी। इस जानकारी में तीर्थंकरों की विधा (सिद्धि लब्धित) बल सहित अन्य प्रसंगों की जानकारी दी। नाटिका में प्रभु आदिनाथ के माता-पिता बनने का धर्मलाभ संदीपकुमार धारीवाल व शांतिनाथजी के माता-पिता बनने का धर्मलाभ प्रकाशचंद कटारिया ने लिया। प्रियवंदा दासी बनने का धर्मलाभ बरखा जैन ने लिया।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2023 01:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */