24 साल के बाद साहबी नदी बहने लगी: ​​​​​​​साेड़ावास से निकल रही नदी में करीब 4 फीट पानी का बहाव, आसपास के क्षेत्र में 210 मिमी बारिश हुई - News Summed Up

24 साल के बाद साहबी नदी बहने लगी: ​​​​​​​साेड़ावास से निकल रही नदी में करीब 4 फीट पानी का बहाव, आसपास के क्षेत्र में 210 मिमी बारिश हुई


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarAbout 4 Feet Of Water Flowed In The River Coming Out Of Sedawas, The Surrounding Area Received 210 Mm Of Rain24 साल के बाद साहबी नदी बहने लगी: ​​​​​​​साेड़ावास से निकल रही नदी में करीब 4 फीट पानी का बहाव, आसपास के क्षेत्र में 210 मिमी बारिश हुईअलवर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकसाेड़ावास में साहबी नदी।जयपुर के शाहपुरा से शुरू होकर कोटपूली से अलवर जिले में सोड़ावास से निकल रही साहबी नदी में 1996 के बाद सोमवार को पानी आया है। नदी करीब 4 फीट पानी के साथ बहने लगी है। यहां आसपास के क्षेत्र में करीब 210 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह नदी जयपुर के शाहजपुरा, कोटपूतली के बाद अलवर के सोड़ावास से धारूहेड़ा होते हुए दिल्ली में यमुना नदी में मिलती है। 1996 से पहले नदी का बहाव बहुत अधिक होता था। उस समय करीब 200 मीटर फैलाव में बहती थी। लेकिन 1996 के बाद इतनी बारिश नहीं हुई कि नदी बहती नजर आए।सालों से पानी नहीं ओन से साहबी नदी में उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां।1973 की बारिश का रिकाॅर्ड टूटाअलवर के सोड़ावास में 1973 में 208 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन सोमवार को सोडावास में 210 मिमी बारिश हुई है। इसके आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश अच्छी होने से नदी में पानी की आवक हुई है। अब भी आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी जारी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब जितनी अधिक बारिश होती रहेगी उतना अधिक इसमें पानी आएगा।बहरोड़, मुण्डावर, नीमराणा में ज्यादा बारिशअलवर 44, रामगढ 13, मुण्डावर 124, बहरोड़ 195, बानसूर 136, लक्ष्मणगढ़ 54, तिजारा 51, कठूमर 7, किशनगढ़बास 37, मालाखेड़ा 56, राजगढ़ 9, टपूकड़ा 22, बहादरपुर 22, नीमराणा 192, थानागाजी 18, कोटकासिम 60, गोविंदगढ़ 17, अलवर 53, जसमंद 35, मंगलसर 23, सोडावास 210, सिलीसेढ़ 27 मिमी बारिश दर्ज की गई है।इन क्षेत्रों में कम बारिशजिले के कठूमर में सबसे कम केवल 7 मिमी बारिश हुइर्। इसके अलावा थाानागाजी में 18 मिमी, गाेविंदगढ़ में 17 मिमी, बहादरपुर में 22, मंगलसर में 23, जयसमंद में 35 मिमी बारिश हुई है।सोमवार को भी जिले में मौसम खुशनुमा है। बूंदाबांदी जारी है। अलवर शहर के निकट पहाड़ों पर इस तरह बादल डंटे हुए हैं।साहबी नदी में अतिक्रमणसालों से तेज बारिश नहीं होने से नदी नहीं आई। इस कारण नदी बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण भी खूब हो चुका है। कई जगहों पर नदी के पेटे में निर्माण तक कर लिए गए। अब बारिश तेज हुई तो ऐसी जगहों पर बसे परिवारों के सामने संकट आ सकता है। अभी नदी का बहाव कम है। लेकिन बारिश बढ़ी तो बहाव भी तेज होगा। जिसके कारण यहां प्रशासन की नजर है। ताकि समय पर आमजन को सचेत किया जा सके।


Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 04:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */