27 जुलाई से खुलेगा OFS: सरकारी कंपनी हुडको में 8% हिस्सेदारी बेचेगी केंद्र सरकार, ऑफर फॉर सेल में 16 करोड़ शेयर्स की बिक्री होगी - News Summed Up

27 जुलाई से खुलेगा OFS: सरकारी कंपनी हुडको में 8% हिस्सेदारी बेचेगी केंद्र सरकार, ऑफर फॉर सेल में 16 करोड़ शेयर्स की बिक्री होगी


Hindi NewsBusinessNarendra Modi Government May Stake Sell In (HUDCO) Housing & Urban Development Corporation27 जुलाई से खुलेगा OFS: सरकारी कंपनी हुडको में 8% हिस्सेदारी बेचेगी केंद्र सरकार, ऑफर फॉर सेल में 16 करोड़ शेयर्स की बिक्री होगीमुंबई 12 घंटे पहलेकॉपी लिंककेंद्र सरकार सरकारी कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) में अपनी 8% हिस्सेदारी बेचेगी। 16 करोड़ शेयर्स की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। इसके लिए एक शेयर की कीमत 45 रुपए रखी गई है। इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई।आम निवेशकों को दूसरे दिन मिलेगा मौकारिपोर्ट के मुताबिक ऑफर फॉर सेल 27-28 जुलाई के दौरान खुला रहेगा। नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ओपन ऑफर कल खुलेगा। जबकि दूसरे दिन रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। दीपम के सचिव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार इसमें 5.5% हिस्सेदारी डिवेस्ट करेगा। अतिरिक्त 2.5% हिस्सेदारी वाले शेयर ग्रीन शू ऑप्शन के जरिए बेचेगी।27 जुलाई को 11 करोड़ शेयर्स की होगी बिक्रीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहरी विकास मंत्रालय के जरिए हुडको के शेयर्स की बिक्री को मंजूरी दी। पहले दिन यानी 27 जुलाई को 11.01 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी, जिसके लिए प्रति शेयर फेस वैल्यू 10 रुपए होगा। यह सरकार की करीब 5.5% हिस्सेदारी होगी। BSE फाइलिंग के मुताबिक दूसरे दिन 5 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी।हुडको का शेयर शुक्रवार की क्लोजिंग भाव से 5% गिरकर 47.30 रुपए के प्राइस पर बंद हुआ।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */