इस रैली के जरिए सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 32 जिलों में फैली 140 विधानसभा सीटों पर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश करेगी. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस रैली के जरिए वोटरों को साधने के साथ बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेंगे. पार्टी नेताओं का दावा है कि इस रैली के बाद प्रदेश में बीजेपी का ग्राफ गिरना शुरू हो जाएगा. जेवर एयरपोर्ट और विकास पर बीजेपी का पलटवारअखिलेश यादव की रैली से पहले बीजेपी ने जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज को जनता को समर्पित कर विकास का बड़ा संदेश दिया है. समाजवादी पार्टी जहां रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाना चाहती है, वहीं बीजेपी विकास के मुद्दे को आगे रखकर जनता का समर्थन जुटा रही है.
Source: NDTV March 29, 2026 09:58 UTC