400 मीटर दौड़ में आरजू ने बाजी मारीभास्कर न्यूज | सांपलागांव नौनंद के राजसिंह खेल स्टेडियम में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन राजसिंह युवा संगठन ने किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता मोंटी सिंधू ने की। प्रतियोगिता में 400, 600 और 1200 मीटर की रेस हुई। जिसमें 400 मीटर में आरजू, 600 मीटर रेस में सारिका, 1200 मीटर रेस प्रतियोगिता में मुस्कान ने गोल्ड पदक जीता है। कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में नौनंद की टीम ने गांधरा को पराजित कर गोल्ड पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर सेवा सिंह, दयानंद मास्टर, र| सिंह, सागर सिंधु, राहुल, केशव, कपिल, नवीन, हिमांशु, मोनू, रमेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 23:15 UTC