Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraIt Rained For 20 Minutes, After That The Rain Stopped, Due To Clouds, It Was Dark Before Night45 घंटे बाद शहर पर मेहरबान हुए बादल: 20 मिनट तक हुई बारिश, बादलों के कारण शाम को छाया अंधेरा, उमस से मिली राहतबांसवाड़ा 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकबारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया।करीब 45 घंटे बाद बांसवाड़ा शहर पर मानसून ने एक बार फिर मेहरबानी दिखाई। आसमान में छाए बादल यहां मंगलवार शाम को झमाझम बरसे। शाम करीब सवा 5 बजे हुई बरसात अगले 20 मिनट तक हवा के साथ तेजी से जारी रही। इसके बाद बारिश का दौर थम गया। इस बीच शहर की गलियों और सड़कों पर पानी बह निकला। आसमान पर छाए बादलों के कारण शाम होने से पहले ही बांसवाड़ा में अंधेरा छा गया। इससे पहले हमेशा की तरह दोपहर में उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। इधर, शाम के समय तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। रात आठ बजे तापमान करीब 27 डिग्री दर्ज किया गया।गौरतलब है कि बांसवाड़ा शहर में रविवार रात 8 बजे बरसात हुई थी। तब भी बादल करीब 20 मिनट बरसकर आगे बढ़ गए थे। वहीं सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात हुई थी, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। बरसात को लेकर बांसवाड़ा में धार्मिक आस्था से जुड़े लोग मंदिरों में जाकर तप अनुष्ठान कर रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 15:10 UTC