केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- तीन नए जिलों में भी संक्रमण फैलागृह मंत्रालय ने कहा- किसी भी सहायता के लिए 1930 और 1944 नंबर पर कॉल करें, सरकार मदद करेगीगृह मंत्रालय ने भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि बढ़ाई, 3 मई तक आवेदन कर सकेंगेदैनिक भास्कर Apr 19, 2020, 03:31 AM ISTनई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश के 23 राज्यों के 47 जिलों में सुधार की स्थिति है। इनमें से पुडुचेरी के माहे और कर्नाटक के कोडगु में पिछले 28 दिनों में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला। वहीं, 45 दूसरे जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- ये उन 22 जिलों के अतिरिक्त हैं, जिनका जिक्र पहले किया जा चुका है। सिर्फ 3 जिलों में 14 दिन के बाद नए केस मिल रहे हैं। वहीं, देश में अभी तक कुल 14 हजार 378 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 4 हजार 291 यानी 29.8% संक्रमित तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं।जमात के सदस्यों के चलते देश के 23 राज्यों में कोरोना संक्रमण फैला। तमिलनाडु में 84%, दिल्ली में 63%, तेलंगाना में 79%, आंध्रप्रदेश में 61% और उत्तर प्रदेश के 59% संक्रमित तब्लीगी जमात से हैं या फिर इनके संपर्क में आए थेकोरोना से मौत की दर कई देशों से कमगृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हमारे देश में संक्रमण से मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है। यह अन्य कई देशों के मुकाबले काफी कम है। अभी तक हुई कुल मौतों में 83% बुजुर्ग थे या फिर उन्हें अन्य बीमारियां थीं। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह एक लड़ाई है इसलिए हमें हर दिन अपने आप को तैयार रखना पड़ेगा।सबसे ज्यादा मौतें बुजुर्गों कीआयु वर्ग मौत का प्रतिशत 0 से 45 14.4% 45 से 60 10.3% 60 से 67 33.1% 75 से ज्यादा 42.2%विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि बढ़ेगीगृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पीएस श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को सरकार ने राहत दी है। इनकी वीजा अवधि 3 मई तक बढ़ाई जाएगी। विदेशी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पर कोई पेनाल्टी भी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि अगर विदेशी नागरिकों को एक्जिट परमिट की जरूरत है तो इसके लिए भी वे 17 मई तक आवेदन दे सकते हैं। कोई भी नागरिक 1930 और 1944 नंबर डायल कर सरकार से सहायता मांग सकता है।स्वास्थ्यकर्मी बेवजह हाइड्रोक्सलीक्लोरीक्वीन न लें: आईसीएमआरअग्रवाल ने बताया कि ब्लड डोनेशन पर फोकस किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो सके। इसके लिए रक्त संग्रह केंद्र बनाए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने कहा कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट मिलने के बारे में रविवार को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। आईसीएमआर ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी बेवजह हाइड्रोक्सलीक्लोरीक्वीन दवा का प्रयोग न करें। अध्ययन से मालूम चला है कि 35 साल से कम के 10 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी ने पेट दर्द की शिकायत की है। हाइड्रोक्सलीक्लोरीक्वीन दवा के साइड इफेक्ट पर शोध किया जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 10:59 UTC