60 की उम्र में इंडियन आर्मी के ब्रिगेडियर साहब ने ऐसे की एक्सरसाइज, बड़े-बड़े जिम वाले भी देखते रह जाएंगे! - News Summed Up

60 की उम्र में इंडियन आर्मी के ब्रिगेडियर साहब ने ऐसे की एक्सरसाइज, बड़े-बड़े जिम वाले भी देखते रह जाएंगे!


वीडियो में सबटाइटल के जरिए ब्रिगेडियर साहब बताते हैं कि उन्होंने अपने आर्मी रेजिमेंट के जिम में 16 साल बाद 60 की उम्र में पुलअप्स ट्राई किए, ताकि वह देख सकें कि वो कर पाते हैं या नहीं। लेकिन यकीन मानिए ब्रिगेडियर साहब ने कमाल कर दिया। उन्होंने पुलअप्स करते हुए अपनी पूरी बॉडी को रोल (घुमा दिया) कर दिया। साथ ही, हैंडल पर लटके-लटके उन्होंने साइकलिंग भी करके दिखाई। जो दिखाता है कि एक आर्मी मैन 60 की उम्र में भी कितना फिट हो सकता है और उसने अपनी फिटनेस पर कितना काम किया है। बीरेंद्र सिंह की इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आए है, जिसमें ज्यादातर लोग सैल्यूट करते ही नजर आ रहे हैं।इंस्टाग्राम पर ब्रिगेडियर बीरेंद्र सिंह नाम से सक्रिय आर्मी मैन ने 60 की उम्र में जिम के अंदर पुलअप्स करते हुए अपनी जो फिटनेस दिखाई है। वो देखकर बड़े-बड़े जिम वाले भी सदमें में आ सकते हैं। साथ ही, फौजियों के लिए इससे काफी कुछ सीखने जैसा है। जहां जिम में पुलअप मारना वैसे ही अपने आप में एक चैलेंजिंग एक्सरसाइज है। वहीं ब्रिगेडियर साहब ने इसे ऐसा किया है, मानों- It’s not a big deal यानी ये कोई बड़ा काम न हो। मगर 60 की उम्र में सिर्फ उनकी फिटनेस और जज्बा ही है। जिसके चलते वह इतनी आसानी से यह एक्सरसाइज कर पा रहे हैं। आर्मी में जाने का ख्वाब रखने वाले और वहां से रिटायर होने वाले के लिए ब्रिगेडियर बीरेंद्र सिंह अनुशासन में रहने की एक नायाब मिसाल पेश कर रहे हैं। वह दिखा रहे हैं कि पेशे में न रहते हुए भी कैसे खुद को मेंटेन रखा जा सकता है।


Source: Navbharat Times April 05, 2026 02:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */