Aurionpro Solutions Share: ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 9% से ज्यादा उछलकर 1020 रुपये तक पहुंच गए, जबकि पिछले सत्र में यह 933.65 रुपये पर बंद हुए थे।Aurionpro Solutions Share: ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 9% से ज्यादा उछलकर 1020 रुपये तक पहुंच गए, जबकि पिछले सत्र में यह 933.65 रुपये पर बंद हुए थे। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 5388 करोड़ रुपये हो गया। ट्रेडिंग के दौरान लगभग 0.65 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ और कुल कारोबार 6.42 करोड़ रुपये का रहा। दिलचस्प बात यह है कि यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले तीन साल में 432% और पांच साल में 2185% तक का शानदार रिटर्न दे चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।शेयरों में तेजी की वजह शेयरों में आई इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। औरियनप्रो को एक प्रतिष्ठित वैश्विक डेटा सेंटर डेवलपर और ऑपरेटर से हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट मुंबई में एक ब्राउनफील्ड डेटा सेंटर सुविधा के डिजाइन और एग्जीक्यूशन से जुड़ा है। खास बात यह है कि यह काम एक पहले से चालू (लाइव) ऑपरेशनल कैंपस के अंदर किया जाएगा, यानी काम के दौरान मौजूदा सेवाएं बाधित नहीं होंगी। कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्लोबल कोलोकेशन स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार करना है।क्या है डिटेल इस ऑर्डर के तहत कंपनी इंजीनियरिंग, डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, इंटीग्रेटेड टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसी पूरी सर्विस चेन संभालेगी। कंपनी का कहना है कि यह डील अगले तीन तिमाहियों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। हाल ही में कंपनी को एक बड़े बैंक से भी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। लगातार मिल रहे इन ऑर्डर्स से साफ है कि बैंकिंग सेक्टर और ग्लोबल डेटा सेंटर ऑपरेटर्स दोनों ही कंपनी की डिलीवरी क्षमता पर भरोसा जता रहे हैं।कंपनी के एंटरप्राइज बिजनेस हेड भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि यह जीत औरियनप्रो की एंड-टू-एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एग्जीक्यूशन क्षमता को साबित करती है। उनके मुताबिक भारत का डेटा सेंटर बाजार इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाइपरस्केलर कंपनियों का विस्तार, AI वर्कलोड की बढ़ती जरूरत और डेटा संप्रभुता से जुड़े सरकारी नियमों के चलते देश में मिशन-क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अनुभवी और भरोसेमंद पार्टनर्स की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।
Source: NDTV February 18, 2026 16:40 UTC