aaj ka ank jyotish 8 march 2026: अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का अपना महत्व होता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व, सेहत, रिलेशनशिप, आर्थिक स्थिति, स्वभाव, करियर आदि चीजों का आंकलन किया जा सकता है। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।Aaj Ka Ank Jyotish 8 march 2026: अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का अपना महत्व होता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व, सेहत, रिलेशनशिप, आर्थिक स्थिति, स्वभाव, करियर आदि चीजों का आंकलन किया जा सकता है। आज 8 मार्च 2026 है। आज का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर आया है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच में होते है, जिसे जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 08 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो नीचे जान सकते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा।मूलांक 1आज मूलांक 1 वालों की मेहनत और समर्पण की सराहना हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मी या अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। लेकिन इस सफलता से संतुष्ट होकर रुकना नहीं है। इसे प्रेरणा बनाकर आगे के लिए नए लक्ष्य तय करें। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आज अच्छे अवसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। सेहत का ध्यान रखें। तनाव कम करने के लिए काम के बीच में ब्रेक लेते रहें। हरी सब्जियों का सेवन करें।मूलांक 2आज जीवन में संतुलन बनाना जरूरी है। काम के साथ-साथ आराम भी करें, नहीं तो थकान बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी शांति और गहरी सांस लेकर करें। अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर भी ध्यान दें। काम और निजी जीवन का संतुलन आपको मानसिक शांति देगा।मूलांक 3आज अपने पैसों और भविष्य की योजनाओं के बारे में सोचने का सही समय है। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। ऐसे फैसले लें जो भविष्य में आपको फायदा दें। समझदारी से लिए गए निर्णय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। सेहत को प्राथमिकता दें। बाहरी खाना ना खाएं। पानी खूब पिएं।मूलांक 4आज अपनी भावनाओं को समझने और व्यक्त करने का समय है। किसी करीबी से दिल की बात करने से मन हल्का हो सकता है। सच्चाई और खुलापन आपके रिश्तों को मजबूत करेगा। इससे आपको मानसिक शांति और नई समझ भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति समान्य रहेगी। काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सुबह की शुरुआत हल्की सैर और व्यायाम के साथ करें। इससे पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।मूलांक 5मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा हो सकता है। रोजमर्रा की दिनचर्या से थोड़ा अलग कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। नए अनुभवों को अपनाएं और जिज्ञासा बनाए रखें। इससे जीवन में नए अवसर और सीख मिल सकती है। कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है। हर कार्य को पूरे समपर्ण के साथ करना चाहिए। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। वायरल बीमारी से बचें।मूलांक 6आज चीजें आपकी उम्मीद के अनुसार धीरे चल सकती हैं। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी है। हर चुनौती को सीखने का मौका समझें। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। धीरे-धीरे मेहनत का फल जरूर मिलेगा।मूलांक 7आज आपके मन में रचनात्मक और नए विचार आ सकते हैं। लिखना, पेंटिंग्स, संगीत या कोई नया काम करने का मन हो सकता है। अपनी कल्पनाशक्ति का पूरा उपयोग करें। यह दिन आपकी रचनात्मकता को निखार सकता है। काम में प्रमोशन के योग हैं। लेकिन रिश्ते और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। दूसरों के साथ-साथ अपना भी ख्याल रखें। खासकर सेहत को लेकर सचेत रहें। खानपान का ध्यान रखें। आज जंक फूड या बाहरी खाना खाने से बचें।मूलांक 8आज बातचीत और संपर्क आपके लिए नए अवसर ला सकते हैं। किसी से साधारण बातचीत भी भविष्य में काम आ सकती है। नए लोगों से मिलने और अपने नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश करें। इससे करियर में नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार को विस्तार देने के लिए अच्छा दिन है। अगर आप अतिरिक्त कमाई के बारे में सोच रहे हैं, तो फैसले से पहले विचार कर लें। जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें।मूलांक 9आज आपके जीवन में कोई अच्छा और अप्रत्याशित मौका आ सकता है। अचानक होने वाली मुलाकात या घटना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिस्थितियों पर भरोसा रखें। जो हो रहा है, वह आपको सही दिशा में ले जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें और शाम में हल्की सैर फायदेमंद साबित हो सकती है।
Source: NDTV March 08, 2026 03:04 UTC