Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 8 मई: राहुकाल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए शुभ मुहूर्त - News Summed Up

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 8 मई: राहुकाल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए शुभ मुहूर्त


राष्ट्रीय मिति वैशाख 18 शक संवत् 1942, ज्येष्ठ, कृष्ण प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 26, रमजान 14, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मई सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।वरीयान योग मध्याह्न 12 बजकर 56 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्‍ली 8 मई: सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर।सूर्यास्त का समय दिल्ली 8 मई: शाम 07 बजकर 01 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्तःअभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल शाम 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 08 बजकर 38 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 01 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 16 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा फिर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक। पूरे दिन विंछुड़ो रहेगा।आज के उपायः शुक्रवार को सुबह स्‍नान के बाद ताजी रोटी बनाकर गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times May 07, 2020 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */