Betul News: जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस में यात्री को बिच्छू ने डंक मारा, अस्‍पताल में भर्ती - News Summed Up

Betul News: जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस में यात्री को बिच्छू ने डंक मारा, अस्‍पताल में भर्ती


Betul News: जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस में यात्री को बिच्छू ने डंक मारा, अस्‍पताल में भर्तीBetul News: बैतूल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस(12159) में एक यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात हुई। इसके बाद शनिवार रात ही यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बर्थ पर सो रहा था यात्रीपिपरिया निवासी सुनील शिंदे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे जबलपुर से अमरावती जा रही ट्रेन की बोगी नंबर एस-6 के सात नंबर बर्थ पर सो रहे थे।अचानक पैर में कुछ काटने का अहसास हुआउनके अनुसार बैतूल के आसपास अचानक पैर में कुछ काटने का अहसास हुआ तो वे उठ गए। बर्थ के पास की लाइट चालू की और जब कपड़े झटके तो उसमें से भूरे रंग का बिच्छू निकला।टीसी ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी सूचनाआसपास के यात्रियों ने टीसी को इसकी सूचना दी तो उन्होंने रेलवे कंट्रोल को घटना से अवगत कराया। इसके बाद घटना की सूचना बैतूल स्टेशन पर दी गई और ट्रेन के बैतूल स्‍टेशन पहुंचने पर एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।Posted By: Hemant Kumar Upadhyay


Source: Dainik Jagran June 18, 2023 17:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */