Betul News: बकरी चराने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत - News Summed Up

Betul News: बकरी चराने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत


Betul News: बकरी चराने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौतBetul News: बैतूल। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में गुरुवार को बकरी चराने गई दो बालिकाओं की मोरंड नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से उनके शव बाहर निकाले गए और शुक्रवार को चिचोली अस्पताल में पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंपे गए हैं।बीजादेही थाना प्रभारी नन्हेंवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम तारा के तेंदूढाना में पांच वर्षीय आरुति पिता प्रकाश वट्टी और सात वर्षीय आयुषी पिता चैतराम वट्टी बकरी चराने के लिए गुरुवार को नदी के किनारे गईं थीं। मोरंड नदी के मेलघाट पर दोनों जब बकरियों को पानी पिलाने के लिए पहुंची तो पांच वर्षीय आरुति का पैर पिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। उसे डूबते हुए देखकर आयुषी भी नदी में उतर गई लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गई। नदी के पास ही मौजूद गांव के ही अन्य बच्चों ने दोनों के डूबने की जानकारी गांव पहुंचकर स्वजनों को दी। स्वजन और गांव के लोग तत्काल ही नदी के उस स्थान पर पहुंचे जहां बालिकाएं डूब गईं थी। ग्रामीणों ने उन्हें नदी में तलाश किया और दोनों के शव बाहर निकाले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बालिकाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए चिचोली अस्पताल पहुंचाए गए। गांव में दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो जाने की घटना से मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए हैं।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran July 07, 2023 20:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */