Bhandara News: बालिका बिक्री कांड के डॉक्टर बाजपेयी का 4 मार्च तक पीसीआर - News Summed Up

Bhandara News: बालिका बिक्री कांड के डॉक्टर बाजपेयी का 4 मार्च तक पीसीआर


Bhandara News पिछले कुछ दिनों से गरमाए बच्चों की बिक्री के मामले के मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी (34) को न्यायालय ने 23 फरवरी को 4 मार्च तक पीसीआर में रखने के आदेश दिए है। डाक्टर की मेडिकल डिग्री की भी जांच शुरू है।पुलिस की उस दिशा से जांच शुरू है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले में करीब 10 फरवरी को इलाज के नाम पर बच्चा बेचने का मामला चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की सतर्कता से सामने आया। इस मामले में वरठी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद जांच में तेजी आयी। इस मामले का मुख्य आरोपी गोंदिया के न्यू बालाजी अस्पताल का संचालक डॉ. नितेश बाजपेयी है और अन्य पांच आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डाक्टर समेत सभी छह आरोपी अब पुलिस के गिरफ्त में है। मुक्ष्या आरोपी डॉ. बाजपेयी को 23 फरवरी को फिर से न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय ने 4 मार्च तक आरोपी को पीसीआर दया है। बच्ची बेचने का पहला मामला सामने आने के बाद दिसंबर में मोह में बेचे गए एक अन्य बच्चे को भी शनिवार, 21 फरवरी की रात को पुलिस ने महिला एवं बाल कल्याण समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस डाक्टर की डिग्री समेत अन्य राज्यों में ऐसे बच्चों की तस्करी की गई क्या? इस दिशा में भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी के रूप में साकोली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे छानबीन कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 22:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */