Government of Madhya Pradesh ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, भोपाल और दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापितBhopal : पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष और अस्थिर हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर प्रदेश शासन ने भोपाल स्थित वल्लभ भवन और नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।सरकार ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया के प्रभावित क्षेत्रों में यदि मध्य प्रदेश का कोई नागरिक आपात स्थिति, दुर्घटना या किसी भी प्रकार की आकस्मिक आवश्यकता में फंसा हो, तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए फोन, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई गई है।कंट्रोल रूम – वल्लभ भवन, भोपालफोन: 0755-2708055, 0755-2708059व्हाट्सएप: +91 76488 62100ईमेल: [email protected]कंट्रोल रूम – मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली (24×7)फोन: 011-26772005व्हाट्सएप: 9818963273ईमेल: [email protected]राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 22:30 UTC