Bhopal News In Hindi : Curfew imposed in Ganeshpura area - News Summed Up

Bhopal News In Hindi : Curfew imposed in Ganeshpura area


दैनिक भास्कर May 08, 2020, 05:17 AM ISTब्यावर. गुरुवार काे 5 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद ब्यावर क्षेत्र से संबंधित मामलों में गंभीरता बरतते हुए उपखंड प्रशासन की ओर से गणेशपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।उपखंड अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मानव जीवन एवं स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के खतरे को मद्देनजर रखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है।यहां रहेगा कर्फ्यू: ग्राम पंचायत गणेशपुरा के ग्राम गणेशपुरा में तगारी फैक्ट्री तिराहे से कैलाश सिंह पुत्र देवीसिंह के मकान बाईपास तक, तगारी फैक्ट्री तिराहे से शिवनाथ पुरा चौराहा बाईपास तक, कैलाश सिंह पुत्र देवीसिंह के मकान से शिवनाथ चौराहे से (उदयपुर जोधपुर लिंक रोड़ को छोड़ते हुए) इसके भीतर का मुख्य ग्राम गणेशपुरा एवं इनसे लगते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में शांतिनगर, विनायक नगर, झूलेलाल कॉलोनी, प्रधानजी वाली बस्ती, जयनगर कॉलोनी नगर परिषद की सीमा तक तथा दक्षिण पूर्वी दिशा में नोसर माता मंदिर वाला क्षेत्र एवं राजकीय आईटीआई गणेशपुरा की सीमा तक का क्षेत्र में कर्फ्यू लागू रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */